’15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं’, Insta पर Reel शेयर कर पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की है.

PM Modi ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “आइए, हर घर तिरंगा को हर घर में एक उत्सव के रूप में मनाएं.” आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें.” देशवासियों से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा। आइए, हर घर पर तिरंगा लहराइए.”

वीडियो में ये नेता भी आए नज़र

पीएम के इस इंस्टाग्राम वीडियो में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के नेता नज़र आए. पीएम की इस अपील पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आइए, स्वतंत्रता के अमर सेनानियों को नमन करें, जिन्होंने अपने त्याग, तप और बलिदान से भारत की स्वाधीनता का मार्ग प्रशस्त किया. पीएम मोदी ने हर दिल्लीवासी और हर भारतवासी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का राष्ट्रपर्व बनाने का आह्वान किया है. आइए, अपने घर पर तिरंगा फहराएं, वीरों के बलिदान को स्मरण करें और राष्ट्रगौरव के इस उत्सव को हर गली, हर कॉलोनी तक पहुंचाएं. हर घर तिरंगा. हर मन तिरंगा. भारत माता की जय.

बलिदानियों को नमन करें

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, 9 से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करें. साथ ही, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्षों के अवसर पर इसकी अमर भावना और माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले बलिदानियों को नमन करें.

ये भी पढ़ें- वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाने वाले विधेयक को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This