वैशाली में वारदातः मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, बदमाश हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाजीपुरः बिहार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां गुरूवार की सुबह-सुबह फिजां में गोलियों की आवाज गूंजी. वैशाली में सदर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ठेकेदार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. दिघी नया टोला स्थित पोखर के पास इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 26 निवासी रामनरेश राय (49 वर्ष) के रूप में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, रामनरेश राय रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर दिघी नया टोला पोखर के निकट पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया.

बदमाशों ने ताबड़तोड़ मारी 10 गोलियां   

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. कई गोलियां उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगी है. अचानक हुई गोलीबारी में रामनरेश राय को कई गोलियां लगीं और वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े.

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए. तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से घायल सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामनरेश राय को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं. इसी दौरान सामने से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और गोलीबारी शुरू कर दी.

रामनरेश राय जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दो बदमाशों ने उनका पीछा कर कई गोली मार दी. सीसीटीवी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो बदमाश रामनरेश राय को दौड़ा दौड़ा कर गोली मार रहे है.

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया

बताया जा रहा है कि करीब एक महीना पहले जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा हत्या करने की धमकी दी गई थी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है. एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि रामनरेश राय को चार-पांच गोली लगी है. सीसीटीवी कैमरे की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. करीब एक महीना पहले जमीन के विवाद का मामला सामने आया है. बदमाशों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Independence Day 2026: इन संदेशों के साथ मनाएं आजादी का जश्न, दिल में जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा

Independence Day 2026: आज 15 अगस्त 2025 को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. ये दिन सभी...

More Articles Like This