Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, भारी तबाही, दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Indonesia: शनिवार को तड़के भूकंप के तेज झटकों इंडोनेशिया की धरती हिल उठी. तट पर 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही मची. दो लोगों की मौत हो गई. भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर आया था और इसके बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए और सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. कई इलाकों में एक मीटर (3 फीट) से कम ऊंची सुनामी लहरें भी दर्ज की गईं.

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी BMKG  ने बताया कि पहला भूकंप सुबह 4:58 बजे (2158 GMT) 15 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. मुख्य भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक की सूचना मिली. तेज झटकों के बाद BMKG ने देश के कुछ इलाकों के लिए सुनामी की शुरुआती चेतावनी जारी की. हालांकि, कुछ घंटों बाद यह अलर्ट वापस ले लिया गया.

 

अधिकारी स्थिति पर नज़र रख रहे थे और प्रभावित इलाकों में भूकंप और उसके बाद आए आफ्टरशॉक के संभावित असर का आकलन कर रहे थे. राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता डोडी युलेओवा ने बताया कि नागेकेओ और बिमा जैसे इलाकों में करीब एक मिनट तक तेज झटके महसूस किए गए.

फेसबुक पर एक वीडियो, जिसकी पुष्टि समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर सिक्का रीजेंसी के मुख्य शहर मौमेरे के एक बंदरगाह के तौर पर की है, एक इमारत का कुछ हिस्सा धूल और मलबे में गिरते हुए दिखाई दिया, जबकि लोग चिल्लाते हुए सड़कों पर भागते नजर आए.

कोम्पास टीवी द्वारा दिखाए गए फुटेज में पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे जिले के एक अस्पताल से मरीजों को बाहर निकालते हुए दिखाया गया. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि, द्वीपों या क्षेत्रों के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

Latest News

अपने दो सैनिकों की मौत के बाद US ने AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर पर लगाया रोक, हादसे की जांच में जुटी सुरक्षा टीम

Washington: टेक्सास में अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे में दो सैनिकों की मौत के बाद सेना ने...

More Articles Like This