हंगरी में हादसाः खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत, दस घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hungary Bus Accident: हंगरी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार को हुआ. पोलैंड में पंजीकृत एक बस पूर्वी हंगरी के M3 मोटरवे पर अचानक सड़क से उतरकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई गई है.

 
हंगरी की पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार तड़के पूर्वी हंगरी के मेजोकरेस्ज़तेस शहर के पास हुआ. बस M3 मोटरवे से न्यीरेग्यहाजा शहर की ओर जा रही थी. सरकारी समाचार एजेंसी MTI के मुताबिक, बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे. अचानक बस सीधे रास्ते से हटकर सड़क किनारे मौजूद खाई में पलट गई. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर के सो जाने या झपकी आने की संभावना है. बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

हादसा के वक्त अंधेरा होने से राहत और बचाव अभियान भी चुनौतीपूर्ण रहा. पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला. एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों के आराम से जुड़े सवाल फिर उठ खड़े हुए हैं.

Latest News

बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Lakhisarai Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक घटना हुई है. आज सावन सोमवार...

More Articles Like This