लखनऊ में सनसनीखेज वारदातः बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी किया शूट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Triple Murder In Lucknow: लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात हुई. डबल मडर्र और हमलावर द्वारा खुद गोली मारकर आत्महत्या की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. गोमतीनगर इलाके में मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित ICICI बैंक के बाहर दिनदहाड़े बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक कर्मी ने खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

UP: Major crime in broad daylight in Lucknow; female bank employee shot dead in a rapid burst of gunfire; assa

आरोपी मानस और उसकी पत्नी दिव्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर आरोपी पति फोन करके ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया. थोड़ी देर उससे बातचीत की और फिर गोली मारकर फरार हो गया.

गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फोरेंसिक टीम जांच कर रही है.

वारदात को अंजाम देने के बाद मानस हुसड़िया चौराहे के पास अपने के मकान पर पहुंचा और कमरा बंद कर बहन को गोली मार दी. इसके बाद खुद को भी गोली का निशाना बना लिया. मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है.

फास्ट फूड दुकान के मालिक ने बताया कि दिन में करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए. वह पसीने से भीगे हुए थे. अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद अंदर से गोली की आवाज आई. मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी. इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था.

बताया जा रहा है कि मृतक दिव्या मिश्रा है. ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी. वह आलमबाग में रहती थी. उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी. बताया गया है कि मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है. साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया हैं.

व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर दी थी हत्या की जानकारी

पति ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी थी. उसने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसे चीट किया है. इस वजह से उसने हत्या की है. इसके साथ ही उसने बताया कि अब वह अपनी बहन को भी मार देगा और खुद भी आत्महत्या कर लोगा. ऐसा लिखने के बाद ही उसने बहन की हत्या कर दी और सुसाइड कर लिया.

Lucknow Murder

फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

सीरिया को लेकर इस्राइल और तुर्किए में ठनी, इस्राइली रक्षा मंत्री ने एर्दोआन को दी धमकी

Syria: तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन पर सीरिया को लेकर इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने गंभीर आरोप...

More Articles Like This