‘बहन भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधे’, कृति सेनन के राखी ऐड पर आया कंगना रनौत का रिएक्शन

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kriti Sanon Rakhi Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने रक्षाबंधन ऐड को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं. राखी ऐड में एक्ट्रेस ने बोल्ड आउटफ़िट पहना है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की जा रही है. दरअसल, कृति ने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए ये विज्ञापन किया है. जिसके बाद लोग उन्हें उनके बोल्ड अंदाज़ के लिए खरी खोटी सुना रहे. वहीं, अब इस मामले में एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत कूद पड़ी हैं. उन्होंने भी एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास निकाली है.

Kriti Sanon के Rakhi Ad पर भड़कीं कंगना

दरअसल, कंगना ने कृति सेनन के राखी ऐड में उनके बोल्ड आउटफ़िट को लेकर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘महिलाओं के ये बेहतरीन समय है. हमारी अलमारियों में तरह-तरह के कपड़े भरे हुए हैं. आज महिलाएं ग्लोबल महिलाएं हैं. कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जीन्स से साड़ी, बिकिनी से सलवार कमीज…आज हमारे पास ढेर सारे ऑप्शन हैं तो हम भाई को राखी बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में क्यों बांधें? आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शन कहां हैं? जानबूझकर डरावना बनाया है.’

Kangana via Instagram Stories.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का एक ऐड आया है, जिसमें वो इंडो वेस्टर्न पहनी नज़र आ रही हैं. जिसमें उनका इनर काफी डीपनेक है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है. इसके साथ ही ऐड में कुत्ते को भी राखी बांधी. जिसपर लोग आपत्ति जता रहे कि उन्होंने उसे पहले क्यों राखी बांधी. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया, क्या इन्हें अपना वोक एजेंडा चलाने के लिए हिंदू का त्योहार ही मिलता है?’

कृति सेनन वर्क फ्रंट

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नज़र आई थीं. इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

ये भी पढ़ें- ‘सबको पता था कि तुम कैसी…’, Ex गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म बदलने वाले आरोपों पर भड़के आसिम रियाज

Latest News

मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते, डोभाल से मीटिंग के बाद चीन बोला- अब समझौतों को लागू करने का वक्त

Ajit Doval: भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कूटनीतिक बातचीत तेज हो...

More Articles Like This