तेलंगाना में हादसाः बस-ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत, कई लोग घायल, घटना पर CM ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Accident: तेलंगाना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सूर्यापेट जिले में आज सुबह एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां छह लोगों की मत हो गई, वहीं कई लोग घायल है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विजयवाड़ा जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी. बस में 43 यात्री सवार थे. बुधवार की सुबह करीब 5.20 बजे सूर्यापेट के दुर्गापुरम स्टेज के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे के बीच मौके पर चीख-पुकार मच गई.

समाचार एजेंसी एएनआइ को सूर्यापेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट ट्रैवल बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी. बस में 43 यात्री सवार थे, लेकिन अचानक ही दुर्गापुरम स्टेज के पास बस की ट्रक हो गई.

इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं कई लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूर्यापेट पुलिस ने बताया, ‘हमने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं.’

CM रेवंत रेड्डी नेदुर्घटना पर जताया दुख

इस हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. तेलंगाना CMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘कोडद मंडल के द्वारकुंटा के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हो गई. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.’

Latest News

विवादों में फंसी भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज, पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, बवाल तय

New Delhi: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज...

More Articles Like This