LPG Rate Today 26 August 2026: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले, जानें दिल्ली से पटना तक आज का रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today on August 26, 2026: 26 अगस्त 2026, बुधवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भारतीय तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रेट को पहले की तरह ही रखा है. ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस सिलेंडर के दाम में राहत नहीं मिली है. घरेलू LPG की कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ. तेल कंपनियों ने इस साल जून में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर है.

वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर खरीदने वाले कारोबारियों को इस महीने की शुरुआत में राहत मिली थी. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में करीब 194 रुपये से 200 रुपये तक की कटौती की थी.

आज कितनी है LPG की कीमत?

26 अगस्त को अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:

शहरघरेलू LPG की कीमतकमर्शियल LPG की कीमत
दिल्ली942.00 रुपये2,738.00 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,691.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये2,872.50 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये2,906.00 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,821.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,018.00 रुपये
इंदौर970.00 रुपये2,743.00 रुपये
भोपाल947.50 रुपये2,743.00 रुपये
रांची999.50 रुपये2,922.00 रुपये

अमेरिका से LPG की खरीद बढ़ा रहा भारत

रसोई गैस की जरूरतों के लिए भारत पहले मिडिल ईस्ट पर काफी निर्भर था. भारत अपनी जरूरत की करीब 90 फीसदी रसोई गैस के लिए मिडिल ईस्ट से आयात करता था. लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव के बाद प्रमुख शिपिंग रूट होर्मुज (Strait of Hormuz) के आगे भी बाधित रहने की आशंका के बीच भारत ने अमेरिका से गैस की खरीद बढ़ा दी है. मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अमेरिका से LPG और LNG की खरीद में बड़ी बढ़ोतरी की है. भारत ने जुलाई में अमेरिका से 0.89 मिलियन टन LPG खरीदी थी. इसके बाद अगस्त में करीब 0.62 मिलियन टन LPG का आयात किया गया.

Kpler के डेटा के अनुसार, अगस्त में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका से आने वाली LPG की हिस्सेदारी 73 फीसदी रही. दूसरी ओर, भारत को अब तक बड़ी मात्रा में गैस सप्लाई करने वाले खाड़ी देशों से आयात काफी निचले स्तर पर पहुंच गया है. अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत का LPG आयात घटकर सिर्फ 1.40 लाख टन रह गया. वहीं, कतर से LPG आयात केवल 60,000 टन रहा. इसके अलावा जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में सऊदी अरब से LPG आयात शून्य रहा.

यह भी पढ़े: नास्तिक को भी पवन, पानी और प्रकाश प्रदान करते हैं प्रभु: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This