बिहारः बेकाबू हुई हाई स्पीड कार, कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदा, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Supaul Accident: मंगलवार की देर रात बिहार के सुपौल जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. हाई स्पीड एक बेकाबू कार ने कीर्तन कर रहे लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

झूलन पूजा के मौके पर कीर्तन कर रहे थे लोग

यह हादसा पिपरा थाना क्षेत्र में कटैया चौक के समीप NH-327E पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, कटैया चौक के पास झूलन पूजा के मौके पर कुछ लोग देर रात सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे. इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार बेकाबू हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को रौंद दिया.

तीन की मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में तिलो दास, राजो दास और सुरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल भुवनेश्वरी यादव और कृष्णा साह ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस तरह घटना में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, घायल रामचंद्र यादव को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया. इससे NH-327E पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जाम हटाने की कोशिश शुरू की.  घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ देर रात एसडीएम और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

अस्पताल पहुंचे डीएम-एसपी

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सुपौल सदर अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया. इसके बाद डीएम सावन कुमार और एसपी सरथ आरएस सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत की. अधिकारियों ने घटना की जांच और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

डीएम ने परिजनों को दिया मुआवजा का आश्वासन

सदर अस्पताल पहुंचे डीएम सावन कुमार और एसपी शरथ आरएस ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया. डीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने और हादसे की विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

Sugar Price Today: फिर महंगी हुई चीनी, एक ही दिन में बढ़े दाम; जानिए अब कितना है रेट?

त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. 25 अगस्त को चीनी का अखिल भारतीय औसत खुदरा भाव 63.97 रुपये प्रति किलो रहा, जो एक महीने पहले के मुकाबले 31 फीसदी ज्यादा है.

More Articles Like This