मणिपुर: उग्रवादियों ने कांगपोकपी में वाहन पर किया हमला, चार लोगों की मौत, एक लापता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Crime: मणिपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कांगपोकपी जिले में गुरुवार को हथियारबंद उग्रवादियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया. इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है.

अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला मकुई अशांग और थाबाम्बा नागा के बीच एक सुनसान इलाके में हुआ. हमले के बाद एक व्यक्ति लापता है. मृतकों में सभी लियांगमई नागा समुदाय से थे.

हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई. उनके शवों को सेनापति जिला अस्पताल लाया जा रहा है. घटना के बाद नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन ने सेनापति जिला मुख्यालय शहर में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This