तुम्हारी पहुंच से बाहर, दोबारा नाम भी मत लेना…, अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने अब्दुल अल-सईद को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JD Vance: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद को उनकी पत्नी उषा वेंस पर टिप्पणी को लेकर कड़ी फटकार लगाई है. साथ ही दोबारा से उषा वेंस का नाम जुबान पर न लाने की चेतावनी भी दी.

दरअसल, अब्दुल ने जेडी वेंस की उनके दादाजी के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर उनका मजाक उड़ाते हुए पत्नी उषा वेंस का भी जिक्र किया था, जिसे लेकर जेडी वेंस ने अब्दुल को वॉर्निंग दी है. जेडी वेंस ने मिशिगन के स्टर्लिंग हाइट्स में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइक रोजर्स के लिए प्रचार के दौरान अब्दुल को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘अपनी जुबान पर मेरी पत्नी का नाम मत लाना.’ इसके साथ ही उन्होंने अल सईद को बहुत बुरा भी कहा.

जानकारों के मुताबिक, जेडी वेंस का अल सईद को उनकी टिप्पणियों का जवाब रिपब्लिकन के हमले के रूप में देखा जा रहा है. दरअसल, अल सईद एक प्रोग्रेसिव नेता हैं. उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन वाले उम्मीदवार, प्रतिनिधि हेली स्टीवंस को बहुत कम अंतर से हराया था.

अल सईद ने उषा वेंस के बारे में क्या कहा?

बता दें कि जेडी वेंस ने एक रैली के दौरान शरिया कानून पर अल सईद की पुरानी टिप्पणियों की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि काश वह समय में पीछे जाकर अपने दिवंगत दादाजी (पापाव) को उस नेता के बारे में बता पाते जो खुद को कामकाजी लोगों का प्रतिनिधि बताता है, लेकिन शरिया कानून का समर्थन करता है और उसकी आलोचना को ‘श्वेत वर्चस्व’ मानता है. उन्होंने कहा कि यह मेरे दादाजी वाली डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है, जिसके बाद अल-सईद ने जेडी वेंस के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पत्नी उषा वेंस का भी जिक्र किया.

बता दें कि उषा वेंस का पालन पोषण एक हिंदू परिवार में हुआ है और वो एक हिंदू मूल के प्रवासी परिवार की बेटी हैं. इस बीच अल सईद ने एक्स पर लिखा कि “तो हम क्या सोचें कि जेडी, उषा को अपने साथ दादाजी से मिलवाने के लिए समय में पीछे ले जा रहे हैं, या नहीं?”

‘मेरी पत्नी का जिक्र फिर मत करना’

अल सईद के इस ट्वीट को लेकर उन पर हमला बोलते हुए वेंस ने कहा कि उनको मेरे परिवार के बारे में बात करने की अजीब आदत है. इसके साथ ही उन्होंने अल सईद को उनकी पत्नी का जिक्र फिर न करने का वॉर्निंग भी दी. वेंस ने कहा कि ‘अब्दुल, तुम चाहे जिस बारे में भी बात करना चाहो, मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर मत लाना, क्योंकि वह तुम्हारी पहुंच से बाहर है.’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This