कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोदाम पर बुलडोजर प्रहार, 11 की हुई थी मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kaushambi Firecracker Factory Explosion: यूपी के कौशांबी जिले में बीते सोमवार की दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में आठ बच्चे शामिल थे. पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मंगलवार की भोर करीब 4 बजे एनकाउंटर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

2024 में रद्द कर दिया गया था फैक्ट्री का लाइसेंस

अधिकारियों ने बताया कि इस फैक्ट्री का लाइसेंस 2024 में रद्द कर दिया गया था. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई. इसके साथ ही आसपास के छह अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए.

पुलिस उपाधीक्षक शिवंग सिंह ने बताया

पुलिस उपाधीक्षक शिवंग सिंह ने बताया कि मोहम्मदपुर मनौरी में पिपरी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत यह घटना रिपोर्ट की गई थी. पुलिस अधीक्षक ने मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया था. ये टीमें लगातार आरोपी की तलाश कर रही थीं।

आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस को मुख्य आरोपी के भागने की सूचना मिली. चरवा पुलिस थाना क्षेत्र के 13 मील सराय सहावा रोड पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की. खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. गोली लगने से घायल आरोपी ने अपनी पहचान नौशाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मनौरी के रूप में बताई. उसे तत्काल मंझनपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

नौशाद के पटाखा गोदाम ध्वस्त

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने देर शाम बड़ी कार्रवाई की. डीएम अमित पाल के निर्देश पर घटनास्थल से 400 मीटर दूर आरोपी नौशाद का पटाखा गोदाम जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया.

डीएम ने कहा कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी. बताया गया कि नौशाद ने घटनास्थल के पास ही पटाखों का गोदाम बना रखा था. हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने गोदाम की जांच की. इसके बाद देर शाम जेसीबी की मदद से गोदाम को ध्वस्त किया गया.

डीएम ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस 2024 में ही समाप्त हो गया था. इसके बावजूद फैक्ट्री का संचालन कैसे जारी रहा, इसकी जांच कराई जाएगी. हादसे के बाद प्रशासन अब फैक्ट्री और गोदाम से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कराने की तैयारी में है. अधिकारियों ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं.

11 लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

मालूम हो कि पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था. आग लगते ही फैक्ट्री में रखे पटाखों में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे. धमाके में कई परिवारों के मकान धराशायी हो गए. 11 लोगों की मौत हो चुकी है. झुलसे लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया है.करीब पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इसमें तीन वेंटीलेटर पर हैं.

Latest News

PM मोदी की यात्रा के बीच ऐलान, अब उज्बेकिस्तान में चलेगा UPI, भारतीय आसानी से कर पाएंगे भुगतान

New Delhi: मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान में अब यूपीआई चलेगा. इससे भारतीय पर्यटक, कारोबारी और छात्र आसानी से एक...

More Articles Like This