‘वह वाकई रोमांटिक था’, हार्दिक पांड्या संग डेटिंग रूमर्स पर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hardik Pandya Ameesha Patel: हाल ही में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुंबई के ताज महल पैलेस में एक साथ स्पॉट किए गए थे. इस दौरान दोनों की मुलाक़ात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा, जिसमें अमीषा हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवा रहीं. वीडियो के सामने आते ही दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. अब इन अफवाहों पर अमीषा पटेल ने चुप्पी तोड़ी है.

Hardik Pandya Ameesha Patel का वीडियो वायरल

मुंबई के ताज महल पैलेस में हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल पहुंचे थे. जहां एक्ट्रेस हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवाती नज़र आईं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. एक एक्स यूजर ने इस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘होटल में पार्टी के दौरान अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, उससे लगता है कि Reddit पर चल रही सारी अफवाहें सच हो रही हैं’.

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

अफवाहों को बढ़ता देख अमीषा पटेल ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,  ‘बिल्कुल सही कहा. हे भगवान, तुम सही हो… सच में, जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह वाकई रोमांटिक था. मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारे पास कोई लड़की नहीं है, यहां तक कि कोई लड़की दोस्त भी नहीं है. ऐसी चीज़ों पर पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए…’

ameesha

माहिका शर्मा के संग रिलेशनशिप में हैं हार्दिक

बता दें कि हार्दिक पांड्या फ़िलहाल मॉडल माहिका शर्मा के संग रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने 2025 में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. बता दें कि ने एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच संग अपनी पहली शादी की थी.

ये भी पढ़ें- ‘बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई…!’, पत्नी सुनीता के चीटिंग आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This