कानूनी फंदे में फंसीं नोरा फतेही! विमान कंपनी ने ठोका 3 करोड़ रुपये का मुकदमा, जानें वजह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस कानूनी पचड़े में फंस गईं हैं. दरअसल, दिसंबर 2025 में उन्होंने मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान एक चार्टर्ड प्लेन से सफ़र किया था. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कुछ कमेंट किया था. जिससे विमानन कंपनी ड्यून्स एविएशन को काफी नुक़सान झेलना पड़ा. वहीं, अब कंपनी ने गांधीनगर की अदालत में एक्ट्रेस के ख़िलाफ़ 3 करोड़ रुपये  मुकदमा ठोका है. कंपनी ने आरोप लगाया कि नोरा फतेही के उस कमेंट के बाद उसके कारोबार पर बुरा असर पड़ा है.

Nora Fatehi ने पोस्ट किया था वीडियो

कंपनी ने आरोप लगाया कि नोरा फतेही ने मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना सिटेशन CJ2 विमान के अंदर का वीडियो बनाया था. फिर उन्होंने उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विमान को छोटा और खिलौने जैसा बताया था. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने विमान को ‘लेगो हवाई जहाज’ कहा था. ऐसे में कंपनी का कहना है कि नोरा के इस कमेंट के बाद उसकी इमेज और कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. ड्यून्स एविएशन ने एक्ट्रेस के ख़िलाफ़ मुकदमें में दावा किया है कि उनके कमेंट से कंपनी के कामकाज को नुकसान उठाना पड़ा. लोगों ने उसके विमान को लेकर ग़लत धारणा बना ली, जिससे विमान की बुकिंग पर भी असर पड़ा.

वो कोई असुरक्षित या गैरकानूनी विमान नहीं

ड्यून्स एविएशन ने कहा कि नोरा की टिप्पणी के बाद बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली. कंपनी ने एक्ट्रेस के कमेंट को गैरजिम्मेदार बताया और कहा कि उन्होंने ये बयान बिना किसी टेक्निकल जानकारी, जांच या फैक्ट्स के आधार पर कही थी. कंपनी ने कहा कि वो कोई असुरक्षित विमान नहीं है.

25 सितंबर को होगी मामले की सुनवाई

इस मामले में कंपनी ने एक्ट्रेस से 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. ड्यून्स एविएशन ने कोर्ट से ये भी अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उसके विमान को लेकर किए गए ग़लत पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया जाएं. इसके अलावा नोरा से सार्वजनिक सफाई देने की मांग भी की गई है. बता दें कि इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को गांधीनगर की सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में होगी.

ये भी पढ़ें- ‘वह वाकई रोमांटिक था’, हार्दिक पांड्या संग डेटिंग रूमर्स पर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This