स्विट्जरलैंड में टूरिस्टों को ले जा रही बस ढलान से गिरी, कईयों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Switzerland: स्विट्जरलैंड में डच पर्यटकों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि और कई घायल हुए है. रिपोर्ट के अनुसार, इसकी जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है. यह हादसा ग्रौबुंडेन के सुदूर पूर्वी कैंटन में स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:45 बजे हुआ. कहा जा रहा है कि बस पहले एक सेफ्टी बैरियर से टकराई थी इसके बाद वो पलट गई और ढलान से नीचे गिर हई.

हादसे के वक्त बस में सवार थे 48 यात्री

डच फेडरेशन ऑफ ट्रैवल एजेंसीज (ANVR) ने एएफपी को बताया कि बस टूर कंपनी ‘Oad’ की थी और उसमें 48 यात्री सवार थे, जो सभी नीदरलैंड के रहने वाले थे. कैंटन पुलिस ने X पर कहा कि “सुश में बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं.” फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना की परिस्थितियों या पीड़ितों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि जब तक पीड़ितों के परिवारों को सूचित नहीं कर दिया जाता, तब तक वे हताहतों की संख्या के बारे में और जानकारी नहीं देना चाहते.

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This