विश्व कल्याण के लिए विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी, BRICS सम्मेलन से पहले PM Modi का बड़ा संदेश

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BRICS Summit 2026: इस साल BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा. ये सम्मेलन देश की राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जा रहा. सम्मेलन में 26 देशों के नेता शामिल होने वाले हैं. धीरे-धीरे वैश्विक नेता दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं. सभी नेताओं का भारत में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा. वहीं, सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है.

BRICS Summit 2026 से पहले पीएम का संदेश

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “दुनिया भर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र होंगे। मुझे विश्वास है कि इस सम्मेलन में विश्व कल्याण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.”

संस्कृत श्लोक भी किया साझा

इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा, “मनुष्य को हमेशा अच्छे लोगों के बीच रहना चाहिए और उनका साथ बनाए रखना चाहिए. उसे सज्जनों के साथ चर्चा और मित्रता बढ़ानी चाहिए, क्योंकि आपसी सद्भाव, बातचीत और अच्छे संबंध शांति और सहयोग को मजबूत करते हैं.”

यह दिल्ली है यह खास पल है

वहीं, BRICS समिट के एक्स हैंडल ने बीते दिन पोस्ट करते हुए लिखा, “यह दिल्ली है. यह खास पल है. अपनी समृद्ध विरासत की चमक के साथ भारत मंडपम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है और राजधानी इस आयोजन की अंतिम तैयारियों में जुटी है.”

ये भी पढ़ें- BRICS समिट के लिए तैयार भारत, दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Latest News

वैज्ञानिकों ने धरती पर उतारा सूरज! जानिए क्या होगा इसका काम

India Artificial Sun: चांद तारे तोड़ने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने सूरज तोड़ने वाली...

More Articles Like This