पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्‍नी का निधन, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Must Read

New Delhi: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा (79) का रविवार को निधन हो गया. कलराज मिश्र की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी गई. सत्यवती मिश्रा का शनिवार रात नोएडा में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 94 में रविवार को होगा. सत्‍यवती मिश्रा ने सेक्‍टर 11 स्थित मेट्रो अस्‍पताल में अंतिम सांस ली. वह करीब एक हफ्ते से फेफड़े में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्‍था में भर्ती थीं.

CM योगी समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. कलराज मिश्र ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मेरी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा, आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गईं हैं, प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें.” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

LG दिनेश शर्मा ने लिखा, “अत्यंत दुखद समाचार 

अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की अर्धांगिनी सत्यवती मिश्रा, हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं, निष्कपट धर्म परायण और सब की चिंता करने वाली आप एक ऐसी ग्रहणी थीं, जो घर में आने वाले हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देती थीं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है.”

दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है.

इस संकट की घड़ी में शक्ति व धैर्य प्रदान करें

मेरी विनम्र संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस संकट की घड़ी में शक्ति व धैर्य प्रदान करें.” केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्व राज्यपाल राजस्थान, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के गोलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.

धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.” भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें..!!”

इसे भी पढ़ें. BRICS समिट का दूसरा दिन: भारत मंडपम में PM मोदी की किन नेताओं से होगी मुलाकात? सामने आया पूरा शेड्यूल

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This