Asian Games: श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, कप्तान चमारी अथापट्टू रहीं जीत की हीरो

Must Read

Nisshin City: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू जीत की हीरो रहीं. चमारी ने पाकिस्तान की जीत की मंसूबों पर पारी फेर दी. श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे. श्रीलंका का फाइनल मुकाबला भारत या बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर ने तूफानी अर्धशतक लगाया. आयशा 40 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर रन आउट हुईं. आयशा के रन आउट होने से पाकिस्तान का निश्चित रूप से कुछ रन पीछे रह गया. कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंदों पर नाबाद 20 और सायरा जबीन ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए थे. श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी, कप्तान अथापट्टू और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट लिए.

लक्ष्य 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल

श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई. श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अथापट्टू ने मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े. दुलानी 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं. चमारी ने दूसरे विकेट के लिए हसीनी परेरा के साथ 95 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी ने ही पाकिस्तान की जीत की मंसूबों पर पारी फेर दी.

परेरा ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए

131 के स्कोर पर परेरा 42 रन बनाकर आउट हुईं. 26 गेंदों की पारी में परेरा ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. कप्तान चमारी ने एक छोड़ संभाले रखा और 50 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं. पाकिस्तान के लिए फातिमा सना और नशरा संधू ने 1-1 विकेट लिया. श्रीलंका का फाइनल मुकाबला भारत या बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

इसे भी पढ़ें. Mumbai Accident: मुंबई में हादसे का शिकार हुई हाई स्पीड BMW, तीन लोगों की मौत, चौथा गंभीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This