Earthquake in China: भूकंप के झटकों से चीन की धरती कांप उठी. दाओचेंग से 78 किलोमीटर उत्तर में भूकंप आया है. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है. यह जानकारी PTI ने USGS के हवाले से दी है.
हालांकि अभी तक इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. मालूम हो कि आमतौर पर 4.5 की तीव्रता का भूकंप विनाशकारी नहीं होता है और महसूस भी कम होता है, लेकिन कई बार इतनी तीव्रता के झटके महसूस किए जा सकते हैं.

