हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कैसे खुला भारतीय शेयर बाजार, जाने सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 526.96 अंक या 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,368.78 और निफ्टी 174.20 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,966.30 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव फाइनेंशियल और रियल्टी स्टॉक्स पर देखा जा रहा था.

सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज करीब एक प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे. निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑयल एंड गैस के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

वहीं, लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 624 अंक या 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,267 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 214 अंक या 1.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,500 पर था. सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, एचयूएल, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंडिगो, भारती एयरटेल, इटरनल, ट्रेंट और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे. केवल टीसीएस ही हरे निशान में था.

वैश्विक बाजारों में गिरावट

वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे. केवल हांगकांग ही लाल निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था, जिसमें डाओ जोन्स 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This