दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Must Read

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में बुरी तरह घायल तीन की हालत गंभीर है. मौके पर एसएचओए एएसआई विजय सिंह और बीट स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें कार और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिले. हालांकि, घायलों को पहले ही एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था.

ट्रक श्री राधेकृष्ण ट्रांसपोर्ट के नाम से रजिस्टर्ड

घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया, जिसने जगह का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं. दुर्घटना करने वाले ट्रक को तुरंत पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया. घायल सुमित (25) को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और मृत घोषित कर दिया गया. वहीं इमरान (25), एक अज्ञात युवक (30) और सोमेंद्र नाथ (35) का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. हादसा करने वाला ट्रक हरियाणा के फरीदाबाद में श्री राधेकृष्ण ट्रांसपोर्ट सर्विस के नाम से रजिस्टर्ड है.

ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश

दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला. ड्राइवर की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं बदरपुर पुलिस स्टेशन में जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही मामले से संबंधित आगे की जांच चल रही है. वहीं गुरुग्राम में द्वारका एक्स्प्रेसवे पर 16 सितंबर की देर रात तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया था, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गुरुग्राम के पालम विहार में एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगा रहे चारों श्रमिकों को दिल्ली की तरफ से आ रही अनियंत्रित सफेद कार ने जोरदार टक्कर मारी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन लगाया और घायलों को एक्सप्रेसवे से किनारे हटाया. बाद में मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया. जबकि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया.

इसे भी पढ़ें. थाईलैंड में आसमानी आफतः भारी बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This