दिल्ली-NCR से मॉनसून की विदाई, बिहार-यूपी समेत 12 राज्यों में भारी बारिश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों से विदाई लेना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून विदाई से पहले अक्टूबर में रंग दिखाकर जाएगा. दरअसल, आईएमडी ने  बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी बरसात की संभावना है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों से मॉनसून ने विदाई ले ली है. यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि तापमान में उछाल आने के बाद हल्की गर्मी का असर दिन में बढ़ गया है.

वहीं, दिल्ली में भी मॉनसूनी बादल पूरी तरह से वापस लौट चुके हैं. यहां दिन के समय उमस बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार के दिन मौसम का मिला-जुला अंदाज देश में देखने को मिलने वाला है.

रविवार को इन राज्यों में बारिश

उत्तर भारत से मॉनसून भले ही लौटने लगा है, लेकिन पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है. यहां अक्टूबर का आखिरी हफ्ता बारिश के लिहाज से धमाकेदार रहने वाला है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मॉनसून लौटने से पहले फिर सक्रिए हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में स्थानीय चक्रवाती सिस्टम होने की वजह से मौसम बदला है, यहां भी झमाझम बरसात होने की पूरी संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और  जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी में भी अलर्ट 

पश्चिमी यूपी से भले ही बरसात लौट चुकी है, लेकिन बारिश का असर अभी पूर्वी यूपी में दिख रहा है. यहां अगले 24 घंटों में बरसात की संभावना है. लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, बस्ती समेत आसपास के 15 जिलों में झमाझम बरसात हो सकती है. लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. ऐसे में यहां लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. अकेले लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. बिहार में मॉनसून लौटने से पहले भी झमाझम बारिश करा रहा है. बिहार के 25 जिलों में रविवार के दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. बारिश नहीं होने की वजह से दोपहर के वक्त उमसभरी गर्मी का असर दिख रहा है. लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड का हल्का असर मौसम में दिख रहा है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में अब बारिश की संभावना न के बराबर दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी बरसात के चांस नहीं है. क्योंकि दिल्ली एनसीआर से बादलों ने डेरा समेट लिया है.

Latest News

घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखना ठीक नहीं, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Vastu Tips for Home: घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहे, इसके लिए लोग साफ-सफाई से लेकर घर...

More Articles Like This