दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; दिन में होगा गर्मी का असर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है. इस दौरान दिन में गर्मी और सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. हालांकि तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल रही है. ऐसे में 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही हवा चलने से दिन के तापमान के बावजूद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. इस दिन अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. स्थानीय पूर्वानुमान में 9 अक्टूबर को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, 10 और 11 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति करीब 20 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. इस दौरान तेज हवाओं और बादलों की मौजूदगी से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ेगा. वहीं, 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी के स्थानीय पूर्वानुमान में इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके बाद 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का संभावना है और आर्द्रता करीब 80 और 65 प्रतिशत रह सकती है.

वहीं, 12 अक्टूबर को तापमान 34 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दिन मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. जबकि 13 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और आर्द्रता करीब 80 और 55 प्रतिशत रह सकती है. फिलहाल, 12 और 13 अक्टूबर दोनों दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं है.

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का क्या है हाल 

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में चल रही हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है. दरअसल, तेज हवाएं प्रदूषक कणों को फैलाने में मदद करती हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, अक्टूबर में मानसून खत्म होने के बाद प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना रहता है. हाल के दिनों में दिल्ली का एक्यूआई दोबारा खराब हुआ था और नोएडा-गाजियाबाद की हवा भी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची थी, इसलिए आने वाले दिनों में हवा की दिशा और गति महत्वपूर्ण रहेगी.

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम का मिजाज राहत देने वाला नजर आ रहा है. दिन में हल्की गर्मी, सुबह-शाम ठंडक, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और 9 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना आने वाले दिनों के मौसम की तस्वीर पेश कर रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This