पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने दर्ज की जीत, हासी रानी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी करारी मात

Must Read

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में लगभग चार महीने पहले सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनावों में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज कर ली है. CM शुभेंदु ने नंदीग्राम उपचुनाव में जीत के लिए हासीरानी रथ को बधाई दी है. नंदीग्राम सीट से बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को करारी मात दी है.

वोटों का अंतर एक लाख बीस हजार से भी ज्यादा

आखिरी राउंड की काउंटिंग तक दोनों नेताओं के बीच वोटों का अंतर एक लाख बीस हजार वोटों से भी ज्यादा है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 2 सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर में आज नतीजों का दिन था. फिलहाल नंदीग्राम सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है जबकि रेजीनगर में भी भगवे का लहराना तय है. रेजीनगर सीट पर सखाराव सरकार आगे चल रही हैं और नंदीग्राम सीट पर हासीरानी रथ ने अपने करीबी प्रत्याशी और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 1.20 लाख से भी भारी मतों के अंतर से हराया है.

कई प्रमुख दल आमने-सामने

इस चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), बागी TMC गुट, वामदल (CPI-M) और हुमायूं कबीर की AJUP समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने थे. इन सीटों पर 6 अक्टूबर को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हुई थी, जिसमें केंद्रीय बलों की 71 कंपनियां तैनात की गई थीं. इस बार पश्चिम बंगाल की इन 2 सीटों का चुनाव दिलचस्प रहा है और इन सीटों पर बंपर वोटिंग भी हुई है. रेजीनगर में 78.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है जबकि नंदीग्राम में 79.39 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है.

नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है. नंदीग्राम सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी. सीएम शुभेंदु ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से जीतने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हुआ. यहां से बीजेपी ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया। वहीं, कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा.

गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया

इसके अलावा रेजीनगर सीट से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.

इसे भी पढ़ें. CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे का एक्शन, 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This