‘मां जगदंबा की कृपा सब पर बनी रहे’, नवरात्रि पर PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देशभर में भक्तिमय माहौल है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

PM मोदी ने मां शैलपुत्री को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने कामना की कि मां जगदंबा की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे. साथ ही, उन्होंने कहा कि यह पर्व देश की एकता और प्रगति के संकल्प को और मजबूत करने वाला बने. एक अन्य संदेश में प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में श्रद्धा व्यक्त की. उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से लोगों के भीतर धैर्य और आत्मविश्वास का संचार हो तथा सभी पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे.

राजनाथ सिंह ने मां शैलपुत्री से की प्रार्थना Shardiya Navratri 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां शैलपुत्री को नमन किया. उन्होंने अपने संदेश में मां के स्वरूप को प्रकृति के प्रति श्रद्धा रखने, जीवन में दृढ़ता बनाए रखने और कठिन परिस्थितियों में अडिग रहने की प्रेरणा से जोड़ा. रक्षा मंत्री ने कामना की कि आदिशक्ति मां शैलपुत्री सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं.

जेपी नड्डा ने उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नवरात्रि को मां आदिशक्ति की उपासना और शक्ति साधना का पावन पर्व बताते हुए देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कामना की कि मां भगवती की आराधना का यह अवसर सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए. उन्होंने मां दुर्गा से देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और कल्याण की प्रार्थना भी की.

मनोहर लाल ने मां जगदंबा से की सुख-समृद्धि की कामना

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में मां जगदंबा से सभी की मनोकामनाएं पूरी करने और उनके जीवन में सुख, शांति व समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की.

संबित पात्रा ने मां दुर्गा की स्तुति साझा की

पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना का संदेश साझा किया. उन्होंने श्रद्धालुओं से मां भगवती को समर्पित भक्तिमय स्तुति सुनने का आग्रह किया और कामना की कि मां जगदंबा की कृपा सभी पर बनी रहे. नवरात्रि के शुभारंभ पर इन नेताओं के संदेशों में भक्ति, आस्था, स्वास्थ्य और जनकल्याण की कामना प्रमुख रूप से दिखाई दी.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This