केरलम में हादसाः हाई स्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kochi Accident: केरलम से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां कोच्चि में नेदुमस्सेरी हवाई अड्डे के पास शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

नेदुमस्सेरी एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटना 

बताया गया है कि यह दुर्घटना देर रात करीब 2 बजे नेदुमस्सेरी एयरपोर्ट के पास हुई. तीनों लोग पास की एक दुकान से चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान पालक्काड निवासी गोपिका, वायनाड निवासी देविका और कर्नाटक के रहने वाले इजाज के रूप में की है. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी चालक को लिया हिरासत में 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक सुहैल को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अंदेशा है कि चालक ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था, जिसके चलते उसके खून और अन्य सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This