PM मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज टू कॉरिडोर का किया उद्घाटन, CM के साथ किया सफर, तमिलनाडु को करोड़ों की सौगात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन किया. करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो में सफर भी किया. वह पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक गए और फिर वापस लौटे. इस दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनके साथ मौजूद रहे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री के दौरे में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और कई परियोजनाओं को देश को समर्पित करने के कार्यक्रम भी शामिल हैं.

PM Modi gift projects 13000 crore Tamil Nadu Inaugurated Chennai Metro Phase 2 corridor took ride CM Vijay

4,900 करोड़ की लागत से बना मेट्रो कॉरिडोर

चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के तहत तैयार पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर को शहर की परिवहन व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है. करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के उद्घाटन के साथ मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है. इस कॉरिडोर से जुड़ी नई सुविधाओं से शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और यात्रियों की आवाजाही आसान करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो में किया सफर

नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मेट्रो में सफर किया. वह पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक गए और फिर उसी रास्ते से वापस लौटे. इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनसे साथ रहे. प्रधानमंत्री का मेट्रो में सफर करना इस कार्यक्रम का खास हिस्सा रहा. यह दौरा चेन्नई में मेट्रो सेवाओं के विस्तार और आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

CM विजय ने चेन्नई एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई पहुंचे तो मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े कार्यक्रम आगे बढ़े. चेन्नई पहुंचने के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रमों में मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन और दूसरी विकास परियोजनाओं से जुड़े आयोजन शामिल रहे.

पीएम मोदी का रोड शो, समर्थकों ने लगाए नारे

चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर रोड-शो भी किया. सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के पीछे खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान ‘मोदी-मोदी के साथ ही भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए. प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. एयरपोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ पीएम का स्वागत

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तमिलनाडु भाजपा की ओर से एयरपोर्ट के पास सड़क किनारे निर्धारित स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं. कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया. नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रधानमंत्री का चेन्नई दौरा चर्चा में रहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई दौरे में मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के अलावा 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं. पीएम मोदी इन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे. इस दौरे का मुख्य जोर तमिलनाडु में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को आगे बढ़ाने पर है. चेन्नई मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन इसी दिशा में एक अहम पहल है.

Latest News

शमी  से केला तक…दशहरे से पहले घर में लगाएं ये पौधे, भर जाएगी तिजोरी, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Dussehra Vastu Tips: दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग...

More Articles Like This