केएल राहुल का रणजी ट्रॉफी में बुरा हाल, 4 रन बनाकर हुए आउट, टीम इंडिया के स्टार बुरी तरह फ्लॉप

Must Read

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का घरेलू क्रिकेट में बुरा हाल हो गया. राहुल रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप-बी में कर्नाटक के लिए मैदान पर उतरे थे. आंध्र के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस तरह ओपनिंग करते हुए केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप रहे.

चारों बल्लेबाज सस्ते में निपट गए

सिर्फ राहुल ही नहीं, कर्नाटक के टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाज सस्ते में निपट गए. राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अवनीश केवी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि करुण नायर भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. करुण नायर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कर्नाटक के शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 9 रन पर गिर गए थे. बैक टू बैक विकेट के कारण कर्नाटक की टीम में अफरा तफरी का माहौल हो गया.

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला

आंध्र के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हालांकि, उनका यह फैसला टीम के खिलाफ चला गया. टीम ने सिर्फ 22 रन के स्कोर पर अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए. ऐसे में खुद कप्तान रविचंद्रन को ही मोर्चा संभालना पड़ा. शुरुआती 4 विकेट गिरने के बाद स्मरण रविचंद्रन को कृष्णन श्रीजीत का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया.

रणजी ट्रॉफी के मैच बहुत ही अहम

सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच बहुत ही अहम हैं. न्यूजीलैंड दौरे से पहले राहुल के लिए यह एक अच्छी तैयारी है. राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के सबसे अहम सदस्य होंगे. ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में यदि वह खेलते हैं, तो बड़ा स्कोर बनाएं ताकि उनका आत्मविश्वास मजबूत हो सके.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज टू कॉरिडोर का किया उद्घाटन, CM के साथ किया सफर, तमिलनाडु को करोड़ों की सौगात

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This