PM Modi: ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’, ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत की मजबूत होती आर्थिक साख पर टिक गईं हैं. यह पहला मौका है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था, बिजनेस और टेक्नोलॉजी के दिग्गजों का यह प्रतिष्ठित मंच भारत की धरती पर सजा है.

भारत में 100 से अधिक भाषाएं

पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है. भारत में 100 से अधिक भाषाएं हैं. करीब 80,000 रजिस्टर्ड न्यूज पेपर और प्रकाशन हैं. 1,000 से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनल हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के दौर में भारत में 500 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब उपभोक्ता हैं. 500 मिलियन से अधिक विशाल उपभोक्ता हैं.

हमारे यहां अलग-अलग मठों पर सामूहिक चर्चा होती है

हमारे यहां अलग-अलग मठों पर सामूहिक चर्चा होती है, हमारे यहां अलग-अलग संप्रदाय पर सामूहिक चर्चा होती है. इसमें डिजिटल पावर ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

पीएम मोदी ने विदेशी मेहमानों से कहा…

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों से कहा कि आप भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को आजमाकर देखिए. हमारे यहां एक स्ट्रीट वेंडर और कार शोरूम का कारोबार अलग-अलग है, उनका स्केल अलग है, लेकिन भारत में ये दोनों डिजिटल पेमेंट के एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. यहीं इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की ताकत है.

भारत में पहली बार हुआ आयोजन

पीएम मोदी ने कहा कि ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम हर साल दुनिया के बेहतरीन विचारकों को एक मंच पर लाता है. पहली बार भारत में इस आयोजन के होने पर उन्होंने ब्लूमबर्ग और उसकी टीम को बधाई दी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्ञान, धन और ताकत रखने वाले व्यक्ति या संस्थान उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करते हैं, यह बेहद महत्वपूर्ण है. ताकत की असली कीमत उसके सही इस्तेमाल में है. उन्होंने बताया कि भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा भी इसी सोच को सिखाती है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज असली सवाल यह नहीं है कि ताकत किसके पास है, बल्कि यह है कि उसका इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है. अगर तकनीक का फायदा सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित रहे, तो उसका उद्देश्य अधूरा है. इसका असली लक्ष्य लाखों लोगों के लिए नए अवसर पैदा करना और उनकी क्षमता बढ़ाना होना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तकनीक, डेटा, ज्ञान और इनोवेशन आज बड़ी ताकत बन चुके हैं. अब जरूरी है कि इनका इस्तेमाल आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने और सभी की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाए.

पीएम ने सवाल उठाया कि क्या तकनीक सिर्फ कुछ लोगों को आगे बढ़ाती है या लाखों लोगों के लिए नए अवसर भी बनाती है? इसी तरह, ज्ञान का लाभ कुछ लोगों तक सीमित रहने के बजाय सभी की क्षमता बढ़ाने में मददगार होना चाहिए.

गरीबी से 25 करोड़ लोगों को बाहर निकालाः PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के पास अधिकार तो है, लेकिन उसका मकसद नागरिकों को सिस्टम पर निर्भर बनाना नहीं होना चाहिए, बल्कि, इसका मकसद नागरिकों को मजबूत और सशक्त बनाना होना चाहिए, और भारत इसी रास्ते पर चल रहा है. इसी रास्ते पर चलते हुए, भारत ने पिछले दस सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जो दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This