पोप लियो 14वें के फेफड़े की सर्जरी सफल, PM मोदी ने जताई खुशी; जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pope Leo XIV: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप लियो 14वें की सफल सर्जरी पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कैथोलिक चर्च के प्रमुख के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की. पोप की सर्जरी रोम के जेमिली अस्पताल में की गई, जहां उनके दाहिने फेफड़े में मौजूद गांठ को हटाया गया.

PM मोदी ने Pope Leo XIV के स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि पोप लियो 14वें की सर्जरी सफल रहने की खबर जानकर उन्हें खुशी हुई. उन्होंने पोप के शीघ्र स्वस्थ होने और आगे भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

रोम के अस्पताल में हुई सर्जरी

पोप लियो 14वें को मंगलवार को रोम के जेमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनके फेफड़े में मौजूद गांठ को निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया. वेटिकन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सर्जरी करीब 90 मिनट तक चली. इस दौरान उनके दाहिने फेफड़े से गांठ निकाली गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, पोप करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन रूम में रहे. वेटिकन ने बताया कि सर्जरी सफल रही और इस दौरान कोई परेशानी नहीं आई. विशेषज्ञों के हवाले से यह भी कहा गया कि इस तरह का ऑपरेशन आमतौर पर कम जोखिम वाला होता है.

कुछ दिन अस्पताल में रह सकते हैं पोप

सर्जरी से पहले मंगलवार को पोप लियो अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान वह मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन करते नजर आए. वेटिकन के अनुसार, स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में रखा जा सकता है. रोम का जेमिली अस्पताल पहले भी पोप के इलाज के लिए इस्तेमाल होता रहा है. ऐसी संभावना जताई गई है कि पोप के निजी नर्स मैसिमिलियानो स्ट्रैपेटी भी उनकी देखभाल में शामिल रहेंगे. उन्होंने इससे पहले पूर्व पोप फ्रांसिस के इलाज के दौरान भी देखभाल की जिम्मेदारी निभाई थी.

अमेरिका में जन्मे पहले पोप हैं लियो 14वें

पोप लियो 14वें का जन्म अमेरिका के शिकागो में हुआ था. वह 8 मई 2025 को कैथोलिक चर्च के प्रमुख चुने गए थे. पोप बनने के बाद पहली बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुनियाभर के नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी पोप लियो 14वें के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. इनमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हैं. पोप की सफल सर्जरी के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार और अस्पताल से छुट्टी मिलने को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- ‘भुगतना होगा अंजाम….’,7 दिन बाद बंकर से बाहर आए सऊदी प्रिंस, हूतियों के हमले को लेकर दी चेतावनी

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This