रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला, सीजफायर के दायरे में आने वाले ऊर्जा ठिकानों को भी बनाया निशाना

Must Read

New Delhi: रूस ने रातभर में 39 बैलिस्टिक मिसाइलों और 120 से अधिक हमलावर ड्रोन तथा लोइटरिंग म्यूनिशन से यूक्रेन के ऊर्जा और महत्वपूर्ण केंद्रों को निशाना बनाया. यह दावा खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने किया है. उन्होंने ‘एनर्जी ट्रूस’ को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही ऊर्जा केंद्र थे जो ट्रंप के सीजफायर घोषणा के दायरे में थे. जेलेंस्की के अनुसार हमलों के कारण छह लाख लोग बिजली से वंचित हो गए हैं.

ट्रंप से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को अतिरिक्त पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि रूसी हमलों में कीव, कीव क्षेत्र और खार्किव के ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. ऊर्जा केंद्रों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला जानबूझकर किया गया.

युद्धविराम के दायरे में शामिल

यह वही बुनियादी ढांचा है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से घोषित युद्धविराम के दायरे में शामिल किया गया था. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने माना कि हमलों का पैमाना रूस की ओर से अमेरिका के प्रति खुले अनादर को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि रूस अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों को गंभीरता से नहीं ले रहा है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि हमलों से देश की बिजली व्यवस्था से जुड़े 26 केंद्रों और तेल एवं गैस क्षेत्र की चार सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने आशंका जताई कि बिजली कटौती का दायरा और बढ़ सकता है.

रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील

उन्होंने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि रूस ने तनाव कम करने का अवसर गंवा दिया है और युद्ध जारी रखने का रास्ता चुना है. हमेशा की तरह उन्होंने एक बार फिर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया. उन्होंने अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि वह हाल में पारित होकर कानून बन चुका है और रूस के खिलाफ ऐसे कदमों को अधिकृत एवं विनियमित करता है.

यूक्रेन को अतिरिक्त पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर दें

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास दबाव और ताकत के जरिए शांति की दिशा में आगे बढ़ने के प्रभावी साधन मौजूद हैं. अमेरिका, यूरोप और अन्य सहयोगी देशों से अपील है कि यूक्रेन को अतिरिक्त पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर दें.

इसे भी पढ़ें. नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही छलके आंसू

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This