Palmistry: क्या आपकी हथेली में भी है धन-दौलत और जमीन-जायदाद का योग? ऐसे पहचानें शुभ निशान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Palmistry Wealth Signs: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनी रेखाओं और विभिन्न चिह्नों को व्यक्ति के जीवन, भाग्य और आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि हथेली में मौजूद कुछ खास निशान धन लाभ, पैतृक संपत्ति, विवाह के बाद आर्थिक सुख और करियर में तरक्की के संकेत देते हैं. मछली, त्रिकोण, वर्ग और लंबी भाग्य रेखा जैसे चिह्नों को भी हस्तरेखा शास्त्र में शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि हथेली पर कौन से 11 निशानों को धन-दौलत और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है…

हथेली की ये रेखाएं और शुभ चिह्न दिलाते हैं बेशुमार दौलत

  • मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण: हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान होने से पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग माने जाते हैं.
  • हथेली पर मछली का निशान: हथेली में मछली का चिह्न होना अचानक धन लाभ का संकेत माना जाता है. वहीं, चंद्र पर्वत पर मछली का निशान होने को विदेश से लाभ मिलने की संभावना से जोड़ा जाता है.
  • राहु पर्वत पर त्रिकोण: मान्यता है कि राहु पर्वत पर त्रिकोण का निशान होने से शेयर बाजार या निवेश के जरिए लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. ऐसे चिह्न को अचानक आर्थिक तरक्की से भी जोड़कर देखा जाता है.
  • गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होने को विवाह के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होने और धन-संपत्ति प्राप्त होने की संभावना से जोड़ा जाता है.
  • कलाई पर तीन मणिबंध रेखाएं: यदि कलाई पर तीन स्पष्ट मणिबंध रेखाएं हों, तो हस्तरेखा की मान्यताओं में इसे अच्छी शिक्षा, सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि का संकेत माना जाता है.
  • लंबी भाग्य रेखा: हथेली में स्पष्ट और लंबी भाग्य रेखा होने को करियर में तरक्की, सफलता और आर्थिक स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है.
  • भाग्य रेखा पर त्रिकोण: भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान होना हस्तरेखा शास्त्र में शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह चिह्न धन-संपत्ति और आर्थिक लाभ की संभावनाओं का संकेत देता है.
  • सूर्य पर्वत तक पहुंचने वाली भाग्य रेखा: यदि भाग्य रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचती है, तो इसे अचानक सफलता, प्रसिद्धि और आर्थिक लाभ से जोड़कर देखा जाता है. कुछ मान्यताओं में इसे लॉटरी या अप्रत्याशित धन प्राप्त होने का संकेत भी माना जाता है.
  • कलाई से शनि पर्वत तक सीधी भाग्य रेखा: यदि भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर बिना किसी बड़ी रुकावट के शनि पर्वत तक पहुंचती है, तो इसे जीवन में लगातार प्रगति, मेहनत का फल और आर्थिक स्थिरता का शुभ संकेत माना जाता है.
  • उभरा हुआ शुक्र पर्वत: हथेली में अंगूठे के नीचे स्थित शुक्र पर्वत का उभरा होना हस्तरेखा शास्त्र में सुख-सुविधाओं और भौतिक समृद्धि से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोगों को विवाह के बाद या ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है.
  • शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान: शुक्र पर्वत पर वर्ग का चिह्न होना भी हस्तरेखा शास्त्र में शुभ माना जाता है. इसे सुखी वैवाहिक जीवन, संपन्न परिवार में विवाह और भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने की संभावना से जोड़ा जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यी भी पढ़े: मां चन्द्रघंटा की शक्ति से संचालित होता है संपूर्ण संसार: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This