मिड टर्म इलेक्शन पर घमासान, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संभाली डेमोक्रेटिक पार्टी की कमान, ट्रंप पर साधा निशाना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barack Obama: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में मोर्चा संभालते हुए ओहायो में चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. ओबामा ने महंगाई, ईरान युद्ध, विदेश नीति और व्हाइट हाउस में कराए जा रहे बदलावों को लेकर ट्रंप को घेरा. साथ ही रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को भी निशाने पर लिया.

पूर्व राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की रणनीति पर सवाल उठाते हुए ओबामा ने याद दिलाया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए समझौता किया गया था, जिसे उन्होंने कूटनीति की सफलता करार दिया. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि उस समझौते के लिए मिसाइल दागने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि बातचीत का रास्ता अपनाया गया.

ऐसे संघर्ष की जरुरत नहीं… 

ओबामा ने ट्रंप के उन दावों पर भी तंज कसा, जिनमें युद्ध को सफल बताया गया था. उन्होंने सवाल उठाया कि 7 महीने बाद हालात कहां पहुंच गए हैं. अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर हमले हुए, अमेरिकी सैनिकों की जान गई और सैकड़ों अमेरिकी घायल हुए. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि युद्ध के कारण मिसाइलों का भंडार घटा है. इस बीच ओबामा ने यह आरोप भी लगाया कि युद्ध के नतीजों की कीमत अमेरिकी नागरिकों को चुकानी पड़ रही है. ट्रंप प्रशासन  ऐसे संघर्ष में देश को उलझा दिया, जिसकी जरूरत नहीं थी.

हेगसेथ के हेयरस्टाइल का मजाक 

इसके अलावा, ओबामा ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का मजाक उड़ाते हुए सवाल किया कि वह सुबह आईने के सामने खुद को निहारने में कितना समय बिताते होंगे. उन्होंने हेगसेथ पर सैनिकों की शारीरिक बनावट और मर्दाना छवि पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि देश की कमान ऐसे लोगों के हाथ में है, जो गंभीर मुद्दों को सुलझाने के बजाय दिखावे, बयानबाजी और दूसरों को नीचा दिखाने में लगे हैं. उनके मुताबिक, ऐसे रवैये का खामियाजा आखिरकार आम अमेरिकियों को भुगतना पड़ता है.

व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर तंज 

इतना ही नहीं, ट्रंप के व्हाइट हाउस में कराए जा रहे नवीनीकरण पर भी ओबामा ने  कहा कि राष्ट्रपति को घरों की सजावट वाले टीवी कार्यक्रम में होना चाहिए. ओबामा ने नए बॉलरूम, रोज गार्डन में बदलाव, साउथ लॉन पर हेलिपैड और हर जगह सोने की सजावट का जिक्र करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस ऐसा दिखने लगा है, मानो सद्दाम हुसैन ने वहां चीजकेक फैक्ट्री खोल दी हो. ओबामा का इशारा इस ओर था कि जब अमेरिकी परिवार महंगाई से जूझ रहे हैं, तब राष्ट्रपति का ध्यान दूसरी प्राथमिकताओं पर है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This