IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य, डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक

Must Read

Wellington: हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए हैं. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे विकेट के लिए फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ 43 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी से टीम को 90 रन तक पहुंचाया.

21 गेंदों पर 33 रनों की साझेदारी

एलन 25 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 33 रनों की साझेदारी हुई. फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मिचेल और बेवॉन जैकब्स ने कीवी टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया. मिचेल और जैकब्स ने 48 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी कर कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 198 तक पहुंचाया.

भुवनेश्वर कुमार के लिए यह मैच भी निराशाजनक

मिचेल ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन और जैकब्स ने 23 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार के लिए यह मैच भी निराशाजनक साबित हुआ. भुवनेश्वर को 4 ओवर में 40 रन देने के बावजूद विकेट नहीं मिला. अर्शदीप ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया.

199 रन का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए मुश्किल नहीं

भारतीय टीम ने पिछले 2 मैचों में 226 और 181 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की है. ऐसे में 199 रन का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिले. अगर टीम इंडिया 199 का लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी.

इसे भी पढ़ें. यूपी कैबिनेट: चार लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण पर सहमति, एक गाय पर 50 हजार रुपये का अनुदान, 22 प्रस्तावों को मंजूरी

Latest News

रवि किशन स्टारर भक्ति फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का ऐलान, पोस्टर भी जारी

Mumbai: महावीर जैन फिल्म्स (MJF) ने अपनी आगामी भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो...

More Articles Like This