UP: कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खां को गाजियाबाद कोर्ट में किया गया पेश, ईडी मांग सकती है कस्टडी रिमांड

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azam khan Ghaziabad Court: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया. उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई।

दरअसल, आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तत्काल बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था. यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है.

ईडी की टीम आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है. एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेन-देन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है.

Latest News

अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट, 13.5 प्रतिशत तक घटा आंकड़ा

Washington: अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई...

More Articles Like This