शाहरुख खान के जन्मदिन पर मचा धमाल! ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, एड शीरन की आवाज ने बढ़ाया रोमांच

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

King Song: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में रोमांस, डांस और एक्शन का शानदार मेल देखने को मिल रहा है. गाने के जरिए फिल्म की कहानी और शाहरुख के किरदार की भी कुछ झलकियां सामने आई हैं.

King Song में एड शीरन का खास अंदाज

‘तू मिल जाए’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आ रही है. दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री गाने का खास आकर्षण है. इस ट्रैक को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है, जबकि इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन ने इसमें अंग्रेजी रैप का तड़का लगाया है. यह गाना एक एनर्जेटिक रोमांटिक डांस नंबर है, जिसमें अरिजीत सिंह और एड शीरन की आवाज का अलग अंदाज सुनने को मिलता है. इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और बोल कुमार ने लिखे हैं. गाने की कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है. वहीं, अंग्रेजी रैप के बोल खुद एड शीरन ने लिखे हैं.

शाहरुख के डायलॉग से होती है गाने की शुरुआत

गाने की शुरुआत शाहरुख खान के दमदार डायलॉग से होती है. वह कहते नजर आते हैं, ‘मैं कातिल नहीं, आशिक हूं और निशाना मेरी माशूका. वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे.’ इसके बाद गाने में रोमांटिक डांस और एक्शन से भरपूर दृश्य देखने को मिलते हैं. इसका म्यूजिक कई नए प्रयोगों के साथ तैयार किया गया है. हालांकि, वीडियो के कुछ विजुअल्स देखकर दर्शकों को शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ की याद आ सकती है.

सुहाना खान समेत कई बड़े सितारे आएंगे नजर

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

‘पठान’ के बाद फिर साथ आए शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद

‘किंग’ के जरिए शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इस बार भी दर्शकों को एक बड़े स्तर की एक्शन एंटरटेनर देखने को मिलने वाली है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, स्टाइलिश अंदाज, रोमांस और रोमांच का मिश्रण होने की उम्मीद है. अब गाना रिलीज होने के बाद फैंस को फिल्म के अगले अपडेट और ट्रेलर का इंतजार रहेगा.

ये भी पढ़ें- Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने दुनिया भर में पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा, 18वें दिन भी की शानदार कमाई

Latest News

बालों का झड़ना रोकने से हड्डियों को मजबूती देने तक, बेहद खास है पृथ्वी मुद्रा; जानें रोज करने के फायदे

Prithvi Mudra: हमारा शरीर पांच मूल तत्वों- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से मिलकर बना माना जाता है....

More Articles Like This