PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दीपावली, कहा- नक्सलवाद पर जीत के बाद यह पहली दिवाली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: रोशनी के पर्व दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपोत्सव मनाया. इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद पर विजय के बाद यह पहली दिवाली है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा है.

विशेष है 2026 की दिवालीः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 की दिवाली विशेष है, क्योंकि देश नक्सलवाद के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है. उन्होंने कहा कि यह देश की पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है. उन्होंने कहा कि यह असाधरण उपब्लधि है, इसका श्रेय आपको जाता है.

पीएम ने कोबरा ऑपरेशंस बेस का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनपुर स्थित कोबरा (CoBRA) ऑपरेशंस बेस का दौरा किया. यह बेस बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में काम करता था.

पीएम मोदी ने कहा, ”आज पूरे देश में और दुनिया के हर कोने में, करोड़ों भारतीय रोशनी का यह पावन पर्व मना रहे हैं. लोग अपने घरों को लौटने के लिए दूर-दूर से यात्रा कर रहे हैं. परिवारों और अपनों के एक साथ मिलकर जश्न मनाने का यह एक बहुत अच्छा अवसर है. मैं भी दिवाली मनाने के लिए आप लोगों के बीच आया हूं.”

पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों के त्याग और समर्पण का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने कहा, ”जो लोग सीमाओं पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करते हैं, जो देश के रक्षक हैं और भारत माता के वीर बेटे-बेटियां हैं, आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं. 140 करोड़ देशवासियों की ओर से आपके त्याग और समर्पण का आभार व्यक्त करने आया हूं.”

पीएम ने कहा- आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा

पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं. इस बार, मैं बस्तर के जंगलों में दिवाली मनाने आया हूं. यह वह जगह है, जहां कभी नक्सलवाद का खतरा हुआ करता था. लेकिन, आपके बलिदान और समर्पण की बदौलत, अब इस इलाके से नक्सलवाद का खतरा खत्म हो गया है और विकास की एक नई लहर शुरू हो गई है.”

Latest News

दिवाली की रात राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पाना है छुटकारा? करें ये 4 उपाय

Rahu Ketu Upay Diwali 2026: दिवाली का पावन त्योहार 8 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है. रोशनी के...

More Articles Like This