Amazing Video of Rains: आसमान से कैसे आती है सुनामी? वीडियो देख हो जाएंगे चकित

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amazing Video of Rains: आप सोशल मीडिया हर रोज तरह-तरह वीडियो देखते होंगे. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे लोग बार-बार देखना चाहते हैं, साथ ही उसे अपने अन्य साथियों को भी भेजते हैं. इन वीडियो में सबसे अधिक वाइल्डलाइफ वीडियो होते हैं या फिर प्रकृति का कोई ऐसा नजारा होता है, जो आपकी आंखों को भा जाता है. आज हम आपको कुदरत के एक ऐसे भयावह वीडियो को दिखाएंगे, जिसे देखकर आप न सिर्फ चकित हो जाएंगे. बल्कि कल्पना मात्र से डर भी जाएंगे.

आपने सुनामी को धरती पर आफत लाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आकाश से भी सुनामी आती देखी है? दरअसल, ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @CosmicGaiaX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक शांत दृश्य में अचानक काले बादलों की एंट्री होती है. ये बादल काफी नीचे दिख रहे हैं और एक छोर से आते हुए ऐसी बारिश करते हैं कि पूरा इलाका ही पानी-पानी हो जाता है. इस वीडियो में एक ही जगह पर वेग से पानी बरसाते हुए देखकर आपको ऐसा लगेगा कि कोई लहर उठ रही है. ये नज़ारा अद्भुत भी है और डराने वाला भी. आप भी देखिये ये वीडियो…

बता दें कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है, बहुत से यूज़र्स ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूज़र ने लिखा – ये अविश्वसनीय है. वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा है कि ये कूल है तो किसी ने कहा कि स्वर्ग ने अपनी बाहें खोल दी हैं.

ये भी देखें-

Funny Wedding Video: स्टेज पर दुल्हन ने किया ऐसा डांस, हक्का-बक्का हुआ दूल्हा; देखिए वीडियो

Viral Dance Video: ‘खईके पान बनारस वाला’ गाने पर दादाजी ने किया स्टेजतोड़ डांस, वीडियो उड़ा रहा…

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version