Angh Chittaur: इंदौर के इस 4 साल के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Angh Chittaur: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 9 अंक वाले 100 अंकों का बड़े और छोटे का अंतर बताने वाले अनघ चित्तौड़ा (Angh Chittaur) महज तीन साल 11 माह की उम्र में खिताब हासिल करने वाले इंदौर शहर के छात्र हैं. बता दें कि यह संस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करती है. विशेषकर यह बच्चों की उपलब्धियों का रिकॉर्ड बनाती है. बच्चों को इस संस्था में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अलग हटकर कुछ कार्य करना होता है. वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए बच्चों को जो आज तक नहीं हुआ, वह कार्य करना होता है.

ये भी पढ़े:- Hathras Roadways Bus Viral Video: बस में युवती संग रंगरलियां मनाने वाले कंडक्टर की गई नौकरी

जैसे कुछ छात्रों ने 15 अंक तक के नंबर कम उम्र में पढ़कर रिकॉर्ड बनाया है. कुछ ने कम उम्र में अलग-अलग देशों के नोट बताने का रिकॉर्ड बनाया है. उसी तरह अनघ चित्तौड़ा (Angh Chittaur) ने करोड़ तक के नंबर को पढ़कर उसमें बड़े और छोटे का अंतर बताया. यह इंदौर शहर के लिए गौरव की बात है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिकार्ड बनाकर अनघ चित्तौड़ा ने इंदौर शहर का नाम रोशन किया हैं.

आपको बता दें कि इसके लिए पहले नामांकन करवाना होता है, नामांकन के पश्चात उनकी संस्था यह तय करती है कि इस तरह का कोई रिकॉर्ड अभी तक बना है या नहीं. जब यह तय हो जाता है कि यह रिकॉर्ड नहीं बना है, तो वह लिंक भेज कर अपने विशेषज्ञों की टीम के मार्गदर्शन में बच्चों के उपलब्धि का वीडियो मंगवाते हैं. पहले यह वीडियो दिल्ली में देखा जाता है, उसके बाद उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन भेजा जाता है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version