Bihar News: बेगूसराय DEO का अजीबोगरीब फरमान, दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन

Must Read

Bihar News: इन दिनों बिहार में शिक्षकों के लिए एक से बढ़कर एक फरमान जारी किए जा रहे है. ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है. जहां, बेगूसराय डीईओ ने शिक्षकों के लिए अजीबोगरीब फरमान जारी कर दिया है. दरअसल, बेगूसराय डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के स्कूलों में दाढ़ी बढ़ाकर आने पर शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा.

ये भी पढ़े:- UP: थार में मिली युवक की लाश, माथे पर मारी गई है गोली, जांच में जुटी पुलिस

वहीं शिक्षकों के स्‍कूल में जिंस और टीशर्ट पहनकर आने पर भी रोक रहेगी. डीईओ के आदेश के मुताबिक, स्कूल में निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों के दाढ़ी बढ़े होने और जींस-टीशर्ट में नजर आने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा.

महिला शिक्षिकाओं के वस्त्रों को लेकर भी डीईओ ने फरमान जारी किया है. डीईओ के आदेश के मुताबिक, अब जिले के स्कूलों में महिलाओं के भड़कीले और चमकीला वस्त्र पहनकर आने पर रोक रहेगी. महिला शिक्षिकाओं को भारतीय परिधान पहनकर ही स्कूल आना होगा.

डीईओ के आदेश से शिक्षक संघ नाराज 

शिक्षक संघ बेगूसराय डीईओ के इस आदेश को लेकर नाराज है. इस आदेश को शिक्षक संघ ने तुगलकी फरमान बताया है. वहीं इस नए आदेश के बाद शिक्षकों ने सरकार से वर्दी भत्ता देने की मांग की है. अधिकारियों पर शिक्षक संघ ने  उलूल-जुलूल पत्र जारी करने का आरोप लगाया है. वहीं बेगूसराय डीईओ को फरमान वापस लेने की चेतावनी दी है.

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This