Chandigarh Sai Temple: साईं मंदिर में किन्नर महंत ने चढ़ाया हीरा जड़ा मुकुट, कीमत जान हो जाएंगे हैरान?

Chandigarh Sai Temple: चंडीगढ़ के प्रसिद्ध साईं मंदिर (Sai Mandir) में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालु हैं. साई बाबा के दरबार में मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु हर साल करोड़ों का चढ़ाव चढ़ाते हैं. जिस वजह से साईं मंदिर को अक्सर सोने-चांदी के आभूषण दान में मिलते है. साईं बाबा के दरबार में हर रोज आम जनता से लेकर वीआईपी भक्तों की कतार लगती हैं। सभी भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हैं.

इस बार चंडीगढ़ के प्रसिद्ध साईं राम मंदिर में एक किन्नर ने साईं राम को लगभग साढे 26 तोले सोने का मुकुट भेंट किया है. किन्नर बंटी महंत ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेक्टर 29 में बाबा को सोने का हीरे जड़ित मुकुट भेंट किया. चंडीगढ़ के धनास के किन्नर समाज के महंत बंटी ने बताया, 26.4 तोले के इस मुकुट को तैयार करने पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है. बंटी ने कहा, बाबा को पूरे विधि-विधान से मुकुट पहनाया गया.

बाबा को अर्पण करने से पहले मुकुट का मंदिर में विधिपूर्वक पूजन किया गया. मुकुट को सेक्टर 37 के ज्वेलर ने तैयार किया है और उसमें एक हीरा और मोती भी लगाया गया है. इस दौरान साईं मंदिर में विशेष तौर पर हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से साईं बाबा की प्रतिमा को साईं भक्तों ने अपने हाथों से मंगल स्नान करवाया और जलाभिषेक किया.

वहीं किन्नर बंटी ने बताया, वह हर साल शिर्डी साईं बाबा (Shirdi Sai Baba) जाकर सेवा करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के साईं मंदिर में सेवा रचना की है और बाबा को एक छोटी सी भेंट दी है. उन्होंने आगे कहा, जहां साईं दिखे, वही शिर्डी है और लोगों में इतनी श्रद्धा इतनी भक्ति साईं राम के प्रति है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 29 मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि दूर-दूर तक लोग आकर भक्ति और श्रद्धा से पूरा दिन सेवा करते हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version