एक ही आंख से क्यों देखता है कौआ? आखिर क्या है इसकी वजह

Must Read

Crow : वैसे तो दुनिया में हर तरह के जानवर, जीव और पक्षी हैं और सभी की अपनी खासियत, अपना कमजोरी और अपनी ताकत होती हैं. ऐसे में यदि आप को इन सभी में रूचि होगी तो फिर यह आर्टिकल आपके बड़े काम की है. बता दें कि इस आर्टिकल में आपको कुछ इस प्रकार की जानकारी मिलेगी जो शायद आपने कभी सुनी तक नहीं होगी. इस दौरान आज हम आपको कौए के बारे में बताने जा रहे हैं. कौए की 2 आंखें होती हैं मगर वो एक आंख से ही देखता है. आखिर इसके पीछे का कारण क्‍या है.

कौआ एक ही आंख से क्यों देखता है?

क्‍या आप जानते हैं कि कौआ एक ही आंख से क्‍यों देखता है. वैसे तो कई लोगों का मानना है कि कौए की एक ही आंख होती है मगर ऐसा नहीं है, हर जानवर की तरह उसकी भी दो आंख होती है लेकिन वो एक आंख से ही देखता है जिसे मोनोक्युलर विजन कहते हैं. बता दें कि कौआ एक समय में एक ही आंख से देखता है जिससे उसे 360 डिग्री के करीब का व्यू दिखता है. इसके साथ ही वो अपनी एक आंख को ही घुमाकर हर तरफ देख लेता है. जानकारी के मुताबिक, कौओं की दोनों आंखें, सिर के किनारे पर होती है और वो एक समय पर एक ही आंख से किसी चीज पर फोकस कर पाते हैं.

कुछ वैज्ञानिक जानकारी

आइए अब आपको कुछ वैज्ञानिक जानकारी भी देते हैं. इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक जांच की रिपोर्ट में सामने आया कि कौए अपनी आंखों को अच्छे से हिलाते हैं और औजारों का उपयोग करने के लिए एक आंख से फोकस करते हैं. इस दौरान इसे उनकी समझदारी और बुद्धिमत्ता का हिस्सा माना जाता है.

इसे भी पढ़ें :- ईरानियों की आजादी के लिए अमेरिका में निकाली गई रैली, भीड़ में घुसा ट्रक, कई लोग हुए घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This