Delhi Extreme Flood: बाढ़ के बीच आपदा में अवसर बनी Delhi Metro, तीन दिनों में हुई रिकॉर्ड कमाई

Delhi Metro News: दिल्ली में यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद से दिल्ली के कई इलाको में पानी भर गया. पानी के कारन लाल किला का क्षेत्र, आईटीओ, राजघाट के क्षेत्रों में पानी भर गया. बारिश के कारण दिल्ली में दोहरी मार पड़ी. वहीं राजधानी की कई सड़कें अभी भी पानी से लबालब हैं, इस बीच दिल्ली मेट्रो के लिए ये बाढ़ किसी अवसर से कम नहीं रही है. दरअसल दिल्ली मेट्रो ने विगत तीन दिनों में रिकॉर्ड कमाई की है. डीएमआरसी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली मेट्रो ले पिछले 3 दिनों में रिकॉर्ड यात्रियों ने यात्रा की है.

यह भी पढ़ें- Hostel Girls Video Viral: छात्रावास में बच्चियों का खुले में नहाने का वीडियो वायरल, किसने बनाया वीडियो?

लोगों ने चुनी मेट्रो

दरअसल, बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी के कई इलाके पानी से भरे थे. इस बीच राजधानी के लोगों ने मेट्रो का सहारा लिया. जिससे पिछले सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आए. डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 11 जुलाई को 62 लाख से ज्यादा लोगों ने मेट्रो की से यात्रा की. वहीं, 12 और 13 जुलाई को क्रमशः 61 लाख और 61.5 लाख लोगों ने इससे यात्रा की. ये संख्या ये दर्शाती है कि जब दिल्ली पानी पानी थी तो लोगों ने मेट्रो का सहारा लिया.

जलस्तर में कमी
प्राप्त जामकारी के अनुसार दिल्ली मे यमुना नदी में पानी का जलस्तर अब कम होने लगा है. लेकिन, इससे अभी राजधानिवासीयों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में बारिश एक बार फिर से होगी जो लोगों के लिए परेशानी बन सकती है. आईएमडी के पुर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक भारी से भारी बारिश हो सकती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version