Deoria News: देवरिया में दो लड़कियों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला, आपस में की शादी…

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक समलैंगिक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां दोे युवतियों ने आपस में शादी की है. दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. एक लड़की का नाम जयश्री राउल है, जिसकी उम्र 28 साल है. वहीं, दूसरी लड़की का नाम राखी दास है, जिसकी उम्र 23 साल है.

2 साल से रहती थी साथ

दरअसल, देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के मठ वार्ड के भेड़िया टोला के रहने वाले मुन्ना पाल लार ब्लॉक के चनुकी बाजार में आर्केस्ट्रा चलाते हैं. उनके आर्केस्ट्रा में वेस्ट बंगाल प्रांत के ककदीप रिफौजी कालोनी अक्षय नगर दक्षिण 24 परगना और विशाल लक्ष्मीपुर साउथ 24 परगना की रहने वाली दो लड़कियां पिछले 3 सालों से काम करती हैं. दोनों दो साल से एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह से रह रहीं थी.

ये भी पढ़ें- 3 दशक बाद सरस्वती के मुख से निकलेंगे शब्द, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोलेंगी ‘सीताराम’

ये भी पढ़ें- पिता से न मिल पाए इस वजह से CEO ने अपने 4 साल के बेटे को मार डाला, गोवा से आया सनसनीखेज मामला

शादी की हो रही चर्चा

सोमवार को मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचाईं और साथ जीने मरने की कसमें खाईं. इस दौरान आर्केस्टा संचालक समेत आस-पास के लोग भी मौजूद रहें. यह शादी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version