Flood Video: इस चालक नें पानी में दौड़ा दी सवारियों से भरी बस, भगवान भरोसे यात्रियों की जान

Saharanpur News: देश भर में बारिश का कहर चल रहा है. इस बीच देश के विभिन्न शहरों से सड़कों पर पानी भरने की तस्वीरें सामने आ रही है. वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों के बीच दहशत भर रहा है. दरअसल, पूरा मामला सहारनपुर का है. जहां पर लागातार पिछले दिनों हुई बारिश के कारण 1 से ज्यादा कालोनियों में पानी भर गया है. इसी के साथ पांवधोई और.ढमोले के आसपास के इलाकों में सड़कें पूरी तरह से पानी से लबालब है.

इस बीच पानी के बीच से एक बस चालक ने बस निकाला. बस आधा से ज्यादा पानी में डूबी दिखी. इतना ही नहीं बस में सवारी भी मौजूद थी. जैसे ही बस पानी के भीतर चलनी शुरू हुई बैठे यात्रियों की सांसे अटकने लगी. इस बात की गनिमत रही कि बस कहीं पलटी नहीं और सुशलता के साथ वहां से निकल गई. वहीं लोगों का कहना है कि जिस मार्ग पर बस का जाना मना हो उसपर क्यों बस को ले जाने दिया गया, इसी के साथ अगर रास्ते में किसी प्रकार का गड्ढा हो तो कई यात्रियों के जान पर आफत आ सकती थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Rule for AC: बारिश के दौरान आप भी तो नहीं करते एसी का इस्तेमाल, गलती पड़ सकती है भारी

आप भी देखें वीडियो

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version