Google Trends: आज पृथ्‍वी के बेहद करीब होगा चांद, हिंसा की आग में झुलस रहा Haryana…

Google Trends: Google Trends देश-दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरों के बारे बताता है. वर्तमान में Google Trends में भारत के लिहाज से दो खबरें ट्रेंड कर रही है, जिनमें एक 1 अगस्त की रात को आसमान में नजर आने वाले सुपरमून की जानकारी है, तो वहीं दूसरा हरियाणा (Haryana) में सांप्रदायिक हिंसा की आग के फैलने की खबर है.

ये भी पढ़े:- Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है वास्तु दोष, तो आज ही करें ये उपाय

अगस्त का महीना स्काईवॉचर्स के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है, आपको बता दें कि इस महीने एक नहीं, बल्कि दो सुपरमून नजर आने वाले हैं. बता दें, महीने का पहला सुपरमून 1 अगस्त (आज) नजर आएगा. यह 2:32 बजे अपने पीक पर होगा. सूर्यास्त के बाद जब यह दक्षिण-पूर्व क्षितिज से ऊपर उठेगा, तब भी यह पूरी तरह दिखाई देगा. इसके अलावा, 30 अगस्त को फुल मून नजर आएगा, यह एक ब्लू मून होगा.

नूंह के बाद अब फरीदाबाद-गुरुग्राम में फैसी हिंसा की आग

हरियाणा (Haryana) सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलस रहा है. बता दें कि इसकी शुरुआत नूंह से हुई, जहां ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में ऐसा टकराव हुआ कि पत्थर के साथ-साथ गोलियां भी चलने लगी. हिंसा में 2 होम गार्डस सहित तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, दस से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. नूंह के बाद मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ. देखते ही देखते हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई.

यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं. लगभग 90 गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. तेजी से बढ़ रही हिंसा को देखते हुए नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया है. तीन दिन के लिए Internet पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लागू कर दी गई है. इन जगहो पर स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version