Hathras News: जब अचानक दूध पीने लगे भोले बाबा के नंदी, मंदिर की तरफ दौड़ पड़े भक्त, देखें वीडियो

Must Read

Hathras News:  उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में स्थित एक पथवारी मंदिर में अद्भुत चमत्कार को देखने के लिए शनिवार को शाम करीब 4 बजे से भक्तों का तांता लगा हुआ है. दरअसल यहां मंदिर में नंदी बाबा ने अचानक दूध पीना शुरू कर दिया, जिसके बाद हर कोई इस चमत्कार को देखने के लिए मंदिर की ओर दौड़ पड़ा.

ये भी पढ़े:- Sawan 2023: सावन के पहले दिन चुपके से करें ये काम, दूर होगा मंगल दोष, मिलेगा मनचाहा रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, मंदिर में उस समय भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी जब मंदिर में स्थापित नंदी बाबा की मूर्ति ने अचानक दूध पीना शुरू कर दिया. बताया जा रहा कि शनिवार को मंदिर में एक भक्त ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर जब नंदी बाबा की मूर्ति को चम्मच से दूध का भोग लगाया, तो वह दूध पी गए. भक्त ने फिर से ऐसा किया, तो दोबारा भी चम्मच खाली हो गई. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई.

लोगों ने बताया कि मंदिर में हमने देखा कि कुछ लोग नंदी बाबा को दूध पिला रहे हैं. हम लोगो ने भी नंदी बाबा को चम्मच से दूध पिलाया, तो उन्होंने दूध पी लिया. इसके बाद गिलास से भी नंदी बाबा की मूर्ति ने दूध पी लिया. मंदिर में इस चमत्कार को देखने के लिए गांव के लोग उमड़ रहे हैं. महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग मंदिर में नंदी बाबा के लिए दूध लेकर पहुंच रहे हैं.

वहीं मंदिर में नंदी बाबा के दूध पीने की सूचना आसपास भी फैल गई. इसके बाद मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भारी संख्या में लोग शिव मंदिर में हुए इस चमत्कार को देखने पहुंच रहे हैं. वहीं इस चमत्कार के वीडियो भी बनाकर लोग एक दूसरे को दिखा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This