Lucknow: अमित शाह का ऐलान: भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर यूपी में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Must Read

लखनऊः रविवार को अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज शामिल हुए. इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की.

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने लोगों से 300 से भी ज्यादा सीटें एनडीए गठबंधन को जिताने का आह्वान किया.

गृहमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने पिछड़े वर्ग को उनका हक नहीं दिया. मोदी सरकार ने 9 साल में पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This