Viral Video: जाड़े का देसी जुगाड़! ये वीडियो देख लिया, तो बच जाएगा गैस और बिजली का खर्च

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे अतरंगी वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे लोग बार-बार देखते हैं. कई बार ऐसे जुगाड़ू वीडियो भी वायरल होते रहते हैं जो रोजाना की जिंदगी में बहुत काम के होते हैं. एक ऐसा ही धांसू वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ऐसा ही कमाल का आइडिया बता रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल खुश हो जायेगा.

परफेक्ट जुगाड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @earthpix नाम की आईडी से शेयर किया गया है. जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने पसंद किया है. इस वीडियो के कमेंट में लोगों ने कहा सर्दियों के लिए यह ‘परफेक्ट है जुगाड़’ लिखा.

जानिए क्या है खास

आप वीडियो में देख सकते हैं देसी जुगाड़ वाला यह वीडियो आपके बड़े काम का है. शख्स ने अपने जुगाड़ से एक साथ दो काम करने वाली चीज़ बना दी है. लोहे से बना एक चूल्हा खाने पकाने के काम में आता है लेकिन चूंकि ये लोहे से बना है, ऐसे में इसमें एक छोटी टंकी भी लगाई गई है. उसी टंकी में ऊपर कीप से पानी से डाला जा रहा है और ये लोहे की टंकी के हीट से गर्म हो रहा है. दूसरी तरफ से पानी निकलने का पाइप लगा हुआ है, जहां से पानी गर्म होकर निकल रहा है. युवक वहां बाल्टी लगाकर पानी को भङर रहा है. यह देसी जुगाड़ का वीडियो इतने काम का है कि इससे गैस और बिजली का खर्चा बच जाएगा.

 

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version