कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, मुर्दाघर के बाहर 4 महीने से कर रहा मालिक का इंतजार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajab Gajab News: कुत्तों की वफादारी के तमाम किस्से आपने सुने हैं. जापान के हैचिको नाम के कुत्ते की कहानी सभी जानते हैं. हैचिको ने अपने मालिक का 9 सालों तक इंतजार किया था. इंतजार करते करते उसका जीवन बीत गया और उसकी मौत हो गई. देश दुनिया में कुत्तों की वफादारी पर तमाम फिल्में भी बनी है. इन दिनों एक मामला सामने आया जो लोगों के दिलों को जीत रहा है. आइए आपको पूरा कहानी बताते हैं.

मुर्दाघर के बाहर मालिक का इंतजार कर रहा कुत्ता
केरल से एक कुत्ते की वफादारी की तस्वीर सामने आई है. मामला केरल के कुन्नूर जिले का है. यहां पर जिला अस्पताल के बाहर एक कुत्ता अपने मालिक का इंतजार कर रहा है. कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद ही मुर्दाघर के सामने खड़ा है. स्थानीय लोगों की मानें तो कुत्ते पिछले 4 महीने से वहां पर डटा हुआ है. कुत्ते को इस बात का एहसास नहीं है कि उसके मालिक की मौत हो चुकी है वो उसके पास कभी नहीं आने वाला है.

यह भी पढ़ें-

अगले सत्र से हिंदी में भी कर पाएंगे मेडिकल की पढ़ाई, तकनीकी शब्दों को लेकर ये है प्लान

कुत्ते के बारे में क्या बोले अस्पताल के स्टाफ
इस कुत्ते को लेकर कन्नूर के जिला अस्पताल के एक स्टाफ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार महीने पहले एक मरीज अस्पताल में आया था. उसके साथ यह कुत्ता भी था. मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसी दौरान कुत्ते ने मालिक को शवगृह में ले जाते हुए देख लिया. ऐसे में कुत्ते को लगता है कि मालिक अभी भी यहीं है. स्टाफ ने बताया कि कुत्ता इस जहग को कभी नहीं छोड़ता है. पिछले 4 महीने से यहीं पर टिका हुआ है. ये वफादार कुत्ता यही रहता है इसका व्यवहार काफी अच्छा है.

उल्लेखनीय है कि कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादारी के लिए जाने जाते हैं. कुत्तों का मानव परिवारों के प्रति काफी लगाव होता है. बंधन होने के कारण वो एक सामाजिक प्राणी बन जाते हैं. इतना ही नहीं कुत्तों को गंध की तीव्र अनुभूति होती है. वे अपने मालिक की अनोखी गंध को पहचाने में सक्षम होते हैं. इस वजह से उनका लगाव और बढ़ जाता है.

इंडियन हैचिको की मिल रही उपाधि
कन्नूर के इस कुत्ते को भारतीय हैचिके नाम से पुकारा जा रहा है. दरअसल, जापान के टोक्यो में शिबुया स्टेशन के बाहर 9 वर्षों तक इंतजार करता रहा. इस दौरान उसकी जीवन अवधी समाप्त हो गई और वो मर गया. ऐसे ही कुत्ते अपने मालिक के इंतजार में लगा है. हालांकि कुत्ते को इस बात की भनक नहीं है कि उसका मालिक इस दुनिया में नही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version